मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सांची के सेक्टर क्रमांक 5 दीवानगंज की प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण ग्राम भरतीपुर ज्योति पब्लिक स्कूल सभाकक्ष में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला समन्वयक कल्याण सिंह राजपूत द्वारा सरस्वती जी के चित्र एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित उद्घाटन किया गया।।
विकासखंड समन्वयक में आनंद कुमार नेमा द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की अवधारणा उद्देश्य गठन संबंधित जानकारी प्रशिक्षण भारतीयों को दी गई ।जिला समन्वयक द्वारा शासन की योजना एवं आगामी कार्य योजना दिशा निर्देश प्रशिक्षणार्थियों को बताए गए नवांकुर संस्था रेखा शिक्षा एवं जन कल्याण सोसायटी प्रतिनिधि मनोहर पाल मेंटर श्रवण शर्मा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को अपने गांव में किए जाने वाले कार्यों पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, सबके लिए शिक्षा, सबके लिए स्वास्थ्य, जैविक कृषि, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, समरसता,आदि विषयों से अवगत कराया गया।।उपरांत विकासखंड समन्वयक आनंद कुमार नेमा द्वारा प्रस्फुटन समितियो के दस्तावेजीकरण की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण संरक्षण का आह्वान करते हुए संस्था द्वारा पौधै वितरित किए गए। प्रशिक्षण में पांच समितियां के पदाधिकारी सदस्य नवांकुर सखी आदि उपस्थित रहै।