Let’s travel together.

जम्मू कश्मीर में बस पर आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारीयो ने आतंकवाद का पुतला जलाया

0 138

 

राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को दिया ज्ञापन, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सी एल गौर रायसेन

जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी कटरा से शिवखोड़ी जाते समय हिंदू श्रद्धालुओं की बस पर किए गए आतंकी हमले के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट करते हुए आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं विरोध जताते हुए बीच चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया। बता दें कि विगत 9 जून को आतंकियों द्वारा श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया गया था जिसमें दस श्रद्धालु मारे गए थे। इसी के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं विरोध जताया वहीं देश

के राष्ट्रपति जी से आतंकवाद के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी इस अवसर पर विश्व बिंदु परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की एवं भारत सरकार से तत्काल इस दिशा में कठोर कार्रवाई किए जाने के लिए भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर जिला संयोजक विश्व हिंदू परिषद भूपेंद्र राय, बद्री प्रसाद पाराशर, राजेश पंथी, चंद्रभान सिंह बघेल, दौलत राम लोंगवानी, नरेश बालियान, गणेशाराम लोधी, लखन चक्रवर्ती, गोपाल राठौर, प्रीतम श्रीवास्तव, चतर भैया, बृज बिहारी मिश्रा, जितेंद्र सिंह, प्रताप राव, राकेश मालवीय, राघवेंद्र ठाकुर आदि अनेक विश्व हिंदू परिषद के एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके पश्चात रायसेन तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम लिखित में ज्ञापन सौंपते हुए आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अपनी बात रखी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811