Let’s travel together.

लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब

0 361

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज निवासी डब्बू शाक्य के साथ पर्स चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार डब्बू शाक्य अपनी मोटरसाइकिल से दीवानगंज से भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान सुखी सेवनिया बाईपास पर एक अनजान व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। मानवता के नाते डब्बू शाक्य ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।
करीब 5 किलोमीटर चलने के बाद उस व्यक्ति ने रास्ते में ही मोटरसाइकिल रुकवाकर उतरने की बात कही और वहां उतर गया। इसके बाद डब्बू शाक्य भोपाल पहुंच गए। जब वे सामान खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचे और पर्स निकालने लगे तो देखा कि उनका पर्स गायब था।
बताया जा रहा है कि पर्स में करीब 15 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।
घटना के बाद डब्बू शाक्य ने सुखी सेवनिया थाने में आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जरूरी दस्तावेज और नकदी चोरी हो जाने के कारण डब्बू शाक्य को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डब्बू के साथ घटना घटित होने के बाद डब्बू ने
लोगों को भी अनजान व्यक्तियों को लिफ्ट देने में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811