Let’s travel together.

आठवें “खजुराहो अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव” में एक ‘रंगमंच एवं फिल्म मेकिंग वर्कशॉप’ का होगा आयोजन

0 146

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

भोपाल।आठवां अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो फिल्म फेस्टिवल दिनांक 5 दिसंबर से 11दिसंबर तक खजुराहो मे होने जा रहा है।इस महोत्सव मे रंगमंच एवम फिल्म मेकिंग की वर्कशॉप भी आयोजित जा रही है।

उक्त जानकारी देते हुए आयोजक फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने बताया कि वर्कशॉप मे अरविंद गौर जी(अभिनय), विष्णु शर्मा जी (वाॅयस एंड स्पीच,विष्णु शर्मा जी, बी.आर.चोपड़ा जी की सीरियल “महाभारत” मे डबिंग इनचार्ज भी थे,वासुदेव का करेक्टर किया था),सीमा विस्वास( बैंडिट क्वीन फेम) फिल्म डायरेक्टर अनीस बज़्मी(फिल्म-वेलकम,भूल भुलैय्या इत्यादि), समर जय सिंह जी,रूपेश थपलियाल जी(संस्थापक क्रियेटिंग कैरेक्टर्स एक्टिंग एकेडमी) , मुकेश छाबड़ा जी(कास्टिंग डायरेक्टर), एन.के.पंत(रंग निर्देशक) भी विशेष प्रशिक्षण करेंगे।
फिल्म एवं थिएटर पर्सनलिटी सुस्मिता मुखर्जी ,राम बुन्देला ,राकेश साहू , आरिफ शहडोली ,आशीष रिछारिया ,अनीता साहू ,सर्वेश खरे के मार्गदर्शन में ये वर्कशाप सम्पन्न होंगी।
आयोजित होने वाली ‘रंगमंच एवं फिल्म मेकिंग वर्कशॉप’ में जो प्रतिभागी अच्छा प्रदर्शन करेगा और उसमें कुछ सीखने, करने की ललक होंगी,उसको इस वर्ष वर्कशाप के बाद ‘ स्कॉलर शिप ‘ दी जायेगी , जिसके अंतर्गत वर्कशॉप के एक छात्र को मुंबई की समर जय सिंह जी एवं रूपेश थपलियाल जी की सुप्रसिद्ध एक्टिंग एकेडमी ” क्रियेटिव कैरेक्टर्स” में 6 महिने के ‘एक्टिंग कोर्स’ में स्कॉलरशिप के तौर में निशुल्क प्रवेश मिलेगा, जिसमें उसे अभिनय,
वाॅयस एंड स्पीच,क्लासिकल एवं वेस्टर्न नृत्य, मार्शल आर्ट(कलरी पट्टू/फिल्मी फाइट) , नवरस सोलो स्पीच,3 नाटकों में अभिनय,कैमरा फेसिंग,ऑडिशन,शो रील,डबिंग इत्यादि सिखाया जायेगा। उल्लेखनीय है”क्रियेटिव कैरेक्टर्स एक्टिंग अकादमी” से टाइगर श्राफ, अनुष्का शर्मा,कार्तिक आर्यन, मृणाल ठाकुर,डेजी शाह इत्यादि सुप्रसिद्ध कलाकार ट्रेनिंग ले चुके हैं,वर्कशाप में चयन हुए छात्र को मुंबई में छह महिने का ये एक्टिंग कोर्स फ्री रहेगा( उसे मुंबई में रहने,खाने की व्यवस्था स्वंय करनी होगी)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में भाजपा की सियासी खींचतान उजागर! एसडीएम कार्यालय के उद्घाटन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी तस्वीर गायब     |     शिवपुरी जिले में पराली एवं नरवाई नहीं जलाने के लिए गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान     |     सिलवानी में ट्रक और बाइक की टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल     |     राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए बाग प्रिंट के शिल्पकार फारुख सुलेमान खत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष आमंत्रण देकर किया सम्मान     |     विशेष लेख::मनवा कुर्मी समाज के प्रत्याशियों के लिए वरदान साबित हुई धरसींवा विधानसभा     |     भोपाल में 18 नवंबर को होगा सहकारिता कर्मचारी महासंघ का भव्य दीपावली मिलन समारोह     |     करुणाधाम आश्रम में नर्मदा सेवा न्यास का भव्य ट्रस्टी मिलन समारोह संपन्न     |     सेवा और समर्पण का सम्मान: धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने 50 से अधिक आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित     |     धरसींवा में धान खरीदी का दूसरा दिन भी सूना,नहीं कट रहे कई किसानों के टोकन     |     सपरिवार मैहर पहुंचे नितिन गौरीशंकर अग्रवाल,माँ शारदा देवी के दरबार में टेका माथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811