Let’s travel together.

विधायक अनुज शर्मा, शासकीय पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में हुए सम्मिलित 

0 88

– युवा शक्ति किसी भी देश और समाज की रीढ़ होती है जो देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं-अनुज शर्मा

सुरेंद्र जैन धरसीवां

पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय, धरसींवा में आज ‘प्रतिभा सम्मान एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।* *समारोह के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश और प्रदेश के भविष्य की असली नींव है। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है। युवा शक्ति किसी भी देश और समाज की रीढ़ होती है जो देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं।* *इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने आगे कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। आज सम्मानित होने वाले विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की एकमात्र कुंजी है।अगर आज किसी को पुरस्कार नहीं मिला है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आज की असफलता कल की बड़ी जीत की पहली सीढ़ी हो सकती है। शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनना और अपनी संस्कृति व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना भी है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन ही सबसे बड़ी शक्ति है। अपना लक्ष्य ऊंचा रखें और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करें। आप सभी विद्यार्थियों को ‘सफल एवं सुखद भविष्य’ की ढेर सारी शुभकामनाएं।इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा के अलावा धरसीवां सरपंच साहिल खान सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811