सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर क्षेत्र में ज़ोरों से अभियान चला रखा है। और अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपियों की धरपकड़ तेज़ी के साथ की जा रही है। इसी कड़ी में सलामतपुर पुलिस ने निर्भय सिंह लोधी पिता धन्नूलाल लोधी निवासी जमुनिया खेड़ा को थाना अंतर्गत गांव के ही रोड से अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 23 देशी क्वार्टर शराब जिसकी कीमत 2300 रुपए है जप्त किए गए हैं। आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे मामले में ग्राम बागोद से बबलू प्रजापति पिता चंदन सिंह प्रजापति को भी अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 30 देशी क्वार्टर शराब के जिसकी कीमत तीन हज़ार रुपए है जप्त किए हैं। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई है।गौरतलब है कि सलामतपुर पुलिस रायसेन एसपी विकाश शहवाल के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी अमृत मीणा व एसडीओपी अदिति सक्सेना के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान को लेकर प्रतिदिन गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही अवैध शराब का कारोबार कर रहे आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। जिसमें कई आरोपियों को अवैध रूप से शराब बेचने के मामलों में गिरफ्तार भी किया गया है। इस मुहिम में पुलिस को काफी सफलता मिल रही है।