Let’s travel together.

दीवानगंज क्षेत्र में बिजली विभाग की सख्ती जारी, 12 किसानों की पानी मोटर जब्त

0 138

– बकाया जमा करने पर लौटाई
– शनिवार को पांच किसानों की मोटर की जप्त

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

क्षेत्र के आसपास स्थित गांवों में एक लाख रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले किसानों पर बिजली विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब तक दीवानगंज क्षेत्र में 12 किसानों की पानी की मोटर जब्त की जा चुकी है। जिन किसानों ने बकाया राशि जमा कर दी है, उन्हें मोटर वापस भी की जा रही है।
शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने गीदगढ़ और सेमरी गांव में 7 किसानों पर कार्रवाई की। इनमें से सेमरी निवासी किसान कमल सिंह कुंजीलाल पर 1,50,939 रुपए तथा गीदगढ़ निवासी किसान मानसिंह पर 1,36,000 रुपए का बिजली बिल बकाया था।
समाधान योजना के तहत कमल सिंह के पुत्रों ने 95,460 रुपए तथा मानसिंह के पुत्रों ने 77,116 रुपए तत्काल जमा कर दिए। दोनों ही किसानों की राशि जमा करने पर मोटर जप्त नहीं की गई।
इससे दोनों किसानों को योजना का लाभ मिला और उन्हें राहत प्राप्त हुई। शेष 5 किसानों की पानी मोटर जब्त कर ली गई है।
बिजली विभाग ने एक लाख रुपए से अधिक बकाया रखने वालों पर सख्त रुख अपनाया है। जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील करते हुए कहा कि बकाया रखने वालों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी बिजली विभाग द्वारा मेढ़की, कुलहड़िया, अंबाडी और महुआखेड़ा गांवों में बकाया वसूली अभियान चलाकर कार्रवाई की जा चुकी है। एक दिन पहले ही जमुनिया और हिनोतिया सहित अन्य गांवों में भी किसानों की मोटर जब्ती की कार्रवाई की जा चुकी है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि बकायेदारों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
किसानों को कई बार नोटिस दिए गए थे कि अपना बिजली बिल जमा करें। बार-बार नोटिस देने के बाद भी उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए जिस कारण बिजली विभाग द्वारा उनकी मोटर जप्त की गई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी इसलिए सभी उपभोक्ता अपना बिजली का बिल समय पर जमा करें।
मनीष कुमार जूनियर इंजीनियर बिजली कंपनी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811