Let’s travel together.

पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार

0 90

-पूछताछ में आरोपितों ने एक करोड़ से अधिक का सायबर फ्राड करना किया स्वीकार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर पुलिस ने पुलिसकर्मी बनकर सायबर फ्राड करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा लगातार सायबर क्राइम के खिलाफ जिले में कार्रवाई की जा रही है।

डरा धमकाकर साइबर ठगी कर रही थे-

पुलिस द्वारा च लाए जा रहे अभियान में पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा को 15 मार्च को सूचना मिली कि ग्राम कछौआ के जंगल में कुछ लोग पुलिसकर्मी बनकर लोगों को डरा धमका कर सायबर ठगी कर रहे थे। उक्त सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां ठाकुरदास पुत्र जहार सिंह लोधी निवासी ग्राम पारेश्वर थाना पिछोर, चंद्रशेखर पुत्र केशव सिंह लोधी निवासी ग्राम पारेश्वर थाना पिछोर, भोला उर्फ भोलू पुत्र सबरजीत लोधी निवासी ग्राम छितीपुर थाना दिनारा मिले। उक्त आरोपित लोगों से सायबर ठगी करने में लगे हुए थे। तीन आरोपित अभी फरार बताए जा रहे हैं।

तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया-

फरार आरोपियों में अचेन्द्र पुत्र बृजेश लोधी निवासी ग्राम छितीपुर थाना दिनारा, दशरथ पुत्र राम सिहं लोधी निवासी ग्राम पारेश्वर थाना पिछोर, नवल पुत्र सीताराम लोधी निवासी ग्राम गजौरा फाटा थाना पिछोर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा- 319(2),338, 308(6), 318(2),3(5) व सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 की धारा 66 (C) व 66(D) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक सेन्ट्रो कार कीमती करीब 3.5 लाख रुपये, 3 ऐड्राइंड मोबाईल फोन करीब 60 हजार रुपये के जब्त किए हैं। आरोपीगण द्वारा पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा अब तक सायबर ठगी के माध्यम से लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक कमाये गये, जो उन्होंने मकान, प्लाट, वाहन, शादी समारोह तथा स्वयं के भोग विलास आदि में खर्च करना बताया, जिसके संबंध में विवेचना जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811