Let’s travel together.

तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिला अस्पताल में कल से

0 29

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

रोटरी क्लब इंटरनेशनल एवं श्रीमंत माधव राव सिधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन अंतर्गत तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिला चिकित्सालय शिवपुरी में दिनांक 26 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा हैं। इस शिविर में रोगियों को सीटी स्केन, एक्सरे, अल्ट्रा साउंड, समस्त प्रकार की पैथलॉजी जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी सर के मार्गदर्शन में रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के तहत शिवपुरी जिले की सीएचसी और पीएचसी स्तर पर 23 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका हैं। इन शिविरों में चिन्हाकित किए गए रोगियों के साथ ऐसे रोगी जिन्हें किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी है या जिन्हें चिकित्सकों ने आपरेशन बताया है उन्हें 26 फरवरी से 28 फरवरी तक जिला अस्पताल में आयोजित हो रहे जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर में आमंत्रित किया गया है। विकासखंड से रोगियों को जिला स्तर पर लाने व वापस ले जाने के लिए जनपद पंचायतों को जबावदेही दी गई है। जिला स्तरीय शिविर में रोगी क्यू आर कोड के माध्यम से आन लाईन पंजीयन कराने के साथ शिविर स्थल पर भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। शिविर में रोगियों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सीटी स्केन, एक्सरे, अल्ट्रा साउंड, समस्त प्रकार की पैथलॉजी जांच निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811