Let’s travel together.

7 प्रशिक्षण केन्द्रों पर होगा मतदान दलों का प्रशिक्षण अनुपस्थित अधिकारियों , कर्मचारियों के विरूद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

0 130

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल आशीष सिंह के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदान आदि निर्विध्न रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 12, 13, 16 एवं 17 अक्टूबर को प्रात: 9 से एक बजे तक एवं दोपहर 1:30 बजे से 5:30 तक कुल दो सत्रों में 7 प्रशिक्षण केन्द्रों पर होगा। प्रशिक्षण केन्द्र बी.एस.एस कॉलेज हबीबगंज नाका भोपाल, गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल, मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल, टी.टी. नगर-भोपाल, समन्वय भवन (अपेक्स बैंक) टी.टी. नगर भोपाल, शासकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, भोपाल, शहीद भवन एमएलए रेस्ट हाउस के पास भोपाल, कुक्कुट पालन भवन, वैशाली नगर- भोपाल पर आयोजित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी कि प्रशिक्षण के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल के अन्य सदस्यों को कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, भोपाल से स्थापित एन.आई.सी. केन्द्र भोपाल से मोबाईल पर एस.एम.एस के माध्यम से सूचना दी जा रही है साथ ही अधिकारी, कर्मचारियों को विभाग के माध्यम से भी आदेश तामील करवाया जा रहा है।
प्रशिक्षण के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल के अन्य सदस्यों को विधानसभा निर्वाचन 2023 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण के लिए एस.एम.एस. के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर उनको आवंटित प्रशिक्षण केन्द्रों पर अनिवार्यतः निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना हैं। अनुपस्थिति की दशा में अधिकारियों ,कर्मचारियों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 में वर्णित प्रावधान अनुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811