Let’s travel together.

शिवपुरी में रचा जाएगा इतिहास: 40 देशों के मेहमान और देवकीनंदन ठाकुर की वाणी, ‘गुड़ी पड़वा महोत्सव’ का भव्य शंखनाद

0 45

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

धर्म, संस्कृति और सेवा का एक ऐसा त्रिवेणी संगम शिवपुरी की धरा पर होने जा रहा है, जिसकी गूंज सात समंदर पार तक सुनाई देगी। आगामी 19 मार्च से हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउंड पर श्री खेड़ापति सरकार के सानिध्य में ‘गुड़ी पड़वा महा महोत्सव’ का आयोजन होने जा रहा है। इस विशाल आयोजन के लिए बीते दिन भूमि पूजन और यज्ञ संपन्न हुआ, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया है।
विश्व फलक पर चमकेगी शिवपुरी की भक्ति
​इस महा महोत्सव की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विश्व विख्यात कथावाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे। आस्था का आकर्षण ऐसा है कि कथा श्रवण के लिए 40 विभिन्न देशों से विदेशी श्रद्धालु शिवपुरी पहुँच रहे हैं।
मुख्य आकर्षण जो बनाएंगे इसे ‘महाकुंभ’
​खेड़ापति दरबार के महंत मोहित दास महाराज एवं नीलमणि महाराज ने प्रेस वार्ता में आयोजन की रूपरेखा साझा की:
​ऋषिकेश की तर्ज पर महाआरती: साक्षात गंगा तट का अनुभव कराने के लिए ऋषिकेश से 11 प्रकांड विद्वान ब्राह्मण आ रहे हैं, जो प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भव्य महाआरती करेंगे।
​शक्ति की उपासना: नवरात्रि के पावन पर्व पर कथा स्थल पर 9 देवियों के अस्थाई शक्तिपीठों की स्थापना की जाएगी।
​मानवता की मिसाल: भक्ति के साथ सामाजिक सरोकार निभाते हुए 16 निर्धन कन्याओं का भव्य विवाह कराया जाएगा, जिन्हें पूर्ण गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा।
अभेद्य व्यवस्था: 2500 सेवादारों की फौज
​इतने विशाल जनसमूह को संभालने के लिए 25 विशेष समितियां और 2500 समर्पित स्वयंसेवक दिन-रात तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, एक दिवसीय विशेष यज्ञ और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यज्ञ में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को आधार कार्ड के साथ अपना पंजीयन कराना होगा।
भगवामयी हुई शिवपुरी की सड़कें
​भूमि पूजन के बाद परशुराम सेना दल द्वारा निकाली गई विशाल वाहन रैली ने उत्सव का बिगुल फूंक दिया। झांसी तिराहा से लेकर माधव चौक , राजेश्वरी रोड कोर्ट रोड से होते हुए कथा स्तर तक पहुंची इस दौरान जिधर भी नजर गई, वहां श्रद्धा का सैलाब और ‘जय श्री राम’ के नारे गूंजते रहे। महामंडलेश्वर नीलमणिदास जी महाराज और महंत मोहित जी महाराज की उपस्थिति ने इस रैली को और भी गरिमामय बना दिया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य ज एवं संत महात्मा मौजूद रहे।b

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811