विदेशी पर्यटकों को रेल टिकट आरक्षित करने की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सीनियर डीसीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
सांची आने वाले विदेशी पर्यटकों को आरक्षण सुविधा न होने से परेशानी उठानी पडती है जिससे पर्यटक परेशानी उठाते है इस समस्या को लेकर महाबोधि सोसायटी सहित अन्य ने सीनियर डीसीएम के नाम ज्ञापन सौंपा ।
जानकारी के अनुसार यह स्थल एक बौद्ध अनुयायियों का पवित्र स्थल माना जाता है इस स्थल पर भगवान बुद्ध के परम शिष्यों सारिपुत्र महामोदग्लाइन की पवित्र अस्थियों को सुरक्षित रखा गया है इन पवित्र अस्थियों के दर्शनार्थ बडी संख्या मे समूहों के रुप मे देशी विदेशी पर्यटकों का आने जाने का सिलसिला चलता रहता है इस स्थल पर ट्रेन आरक्षण टिकट की व्यवस्था न होने से भोपाल विदेशी दौड भाग करनी पडती है जिससे किराए के रुप मे राशि तो खर्च होती ही है समय भी बर्बाद होता है जिससे पर्यटकों को खासी परेशानी से जूझना पडता है इस समस्या को देखतेहुए महाबोधि सोसायटी श्रीलंका के सेंटर प्रभारी पूज्य भदन्त वानगल यू तपस्सी थैरो एवं बुद्धिष्ट सोसायटी आफ इंडिया के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आयु इंजी धम्म रतन सोम कुंवर तथा जिला महासचिव आयु,अशोक पाटिल की उपस्थित मे सीनियर डीसीएम ,डीआरएम कार्यालय भोपाल से भेंट करते हुए समस्या से अवगत कराया तथा ज्ञापन सौपते हुए मांग की ।जिसमें मांग की गई कि सांची मे समूह के रूप मे बडी संख्या मे श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है आरक्षण व्यवस्था न होने से परेशानी उठानी पडती है इस स्थल पर ट्रेन टिकट आरक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराई जाये तथा इसके साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये ।इस ज्ञापन के जवाब मे डीएसपी एवं डीआरएम ने आश्वस्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यकता उपलब्ध कराने पर गंभीरता से विचार किया जायेगा तथा शीध्र ही व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी जिससे पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पडे ।