Let’s travel together.

महाशिवरात्रि पर दूल्हेराजा भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली, शिव अभिषेक का कार्यक्रम हुआ

0 49

– अंकिता परिसर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

भोपाल। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में अयोध्या बायपास स्थित अंकिता परिसर कॉलोनी के शिव मंदिर से रविवार को दूल्हेराजा भोलेनाथ की पारंपरिक भव्य बारात उल्लास के साथ निकाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का विशेष अभिषेक भी किया और विधि-विधान से पाणिग्रहण कार्यक्रम संपन्न कराया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए भोलेनाथ को दूल्हे तथा मां पार्वती को दुल्हन के रूप में सुसज्जित किया। पाणिग्रहण की रस्म के दौरान वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

शिव बारात अंकिता परिसर, अभिनव कांकड़ा, अभिनव कीर्ति एवं अयोध्या बायपास से एसआईआरटी कालोनी तक निकाली गई। बारात का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ तथा श्रद्धालुओ ने शिव पार्वती की पूजा की। श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में पल्लवी जोशी, वंदना जोशी, पुष्पा ठाकरे, प्रीति नायक, हेमलता साहू, तनु लोखंडे एवं सुनीता लोधी सहित कॉलोनी की अनेक महिला श्रद्धालु उपस्थित रहीं। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजन, भजन कीर्तन एवं प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811