Let’s travel together.

जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का महापर्व, निकली विशाल शिव बारात, महाकाल की सवारी देखने जुटी भीड़

0 44

रायसेन किला और भोजपुर में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब, शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव

सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन दुर्ग पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया सुबह से ही किले के ऊपर दुर्गम मार्ग से होकर हजारों की संख्या में शिव भक्त पूजा अर्चना करने एवं जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे । इस अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण में हर हर महादेव के जयकारों के साथ शिव महिमा पर आधारित भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, यहां भक्तों के लिए कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन करना पड़े, अल सुबह से लेकर शाम तक किले के ऊपर शिव भक्तों का आना-जाना लगा रहा।

भोले की बारात में बाराती बने शहर वासी

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में नगर के पाटनदेव श्री हनुमान मंदिर से प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भगवान शिव जी की विशाल बारात निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी बाराती बनकर शामिल हुए। शिव बारात में इस बार भगवान शिव पार्वती की सुंदर झांकी दिखाई दी, वही हनुमान जी महाराज की सुंदर झांकी के साथ ही महाकाल बाबा की पालकी सजाकर सुंदर झांकी भी प्रदर्शित की गई, जिसके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही ।

शिव बारात में देवी देवताओं से लेकर भूत प्रेत सभी शामिल हुए वहीं लोगों के मनोरंजन के लिए शिव बारात में गोरिल्ला भी चला जिसे देखने के लिए लोग उत्साहित दिखाई दिए । शिव बारात में शामिल धर्म प्रेमी हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए संगीत की धुन पर साथ चल रहे थे सनातन धर्म प्रेमियों के हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए उत्साह के साथ बाराती बनकर चल रहे थे शिव बारात का नगर में जगह-जगह अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

जैसे ही बरात भोपाल सागर तिराहे पर आई तो यहां श्रद्धालुओं की जिधर देखो उधर भीड़ नजर आ रही थी । इसके पश्चात बारात भोपाल मार्ग होते हुए रायसेन किले के ऊपर पहुंची जहां भगवान शिव का अभिषेक, जलाभिषेक, पूजा अर्चना एवं महा आरती कर भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन लाभ लिए इस दौरान शिव बारात में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, हिउस अध्यक्ष रवि खत्री, सहित अनेक जन प्रतिनिधि से लेकर हजारों की तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए एवं शिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

सभी शिवालयों में सुनाई दिया हर हर महादेव

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रत्येक शिव मंदिर पर भगवान शिव का विशेष श्रंगार कर कहीं जलाभिषेक तो कहीं शिवअभिषेक के साथ पूजा अर्चना की गई, वहीं शिवरात्रि के उपलक्ष में शिव महिमा पर आधारित भजन कीर्तन के आयोजन भी किए गए। इस अवसर पर शिव भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ उपवास रखकर शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ बेलपत्र, धतूरा, आंकड़ा फ़ूल, धतूरा फूल बेर आदि फल चढ़ाकर भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर शिवालयों को कई स्थानों पर विद्युत साथ सजा से सजाया गया था, शहरी क्षेत्र से लेकर गांव-गांव में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा भाव के साथ उत्साह जनक वातावरण में मनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811