Let’s travel together.

रायसेन में तेज रफ्तार चलती बस का टायर फटा, 50 से 60 यात्री बाल बाल बचे

0 48

रायसेन । सागर से भोपाल जा रही एक तेज रफ्तार बस का अगला टायर अचानक फट गया। इस घटना से बस में सवार करीब 50 से 60 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, चालक ने बस को नियंत्रित कर सड़क किनारे रोका जिससे यात्री बाल-बाल बच गए। घटना सागर रोड पर विद्युत ग्रामीण कार्यालय के सामने हुई। टायर फटने के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी। यात्रियों ने बताया कि बस करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, तभी अचानक एक जोरदार धमाके की आवाज आई, जिससे सभी घबरा गए। गैरतगंज से भोपाल जा रहे यात्री तीरथ सिंह और सौरभ जैन ने बताया कि टायर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि अंदर बैठे यात्री दहशत में आ गए। बस रुकने के बाद जब यात्री नीचे उतरे, तब उन्हें पता चला कि बस का टायर फटा था। टायर बदलने में लगे समय तक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

चलती बस में लगी थी आग ट्रैक्टर को चल रहा था नाबालिक

जिले में वाहन दुर्घटनाओं का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 13 और 14 जनवरी की मध्य रात्रि में इंदौर-रीवा बस में भी अचानक आग लग गई थी, जिसमें 50 यात्री सवार थे। उस घटना में एक ट्रक ड्राइवर की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित उतार लिया गया था, जिसके बाद बस पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। वहीं, मंगलवार देर शाम भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी, जिसे एक नाबालिग चला रहा था।इन लगातार हो रही घटनाओं ने जिला परिवहन विभाग (आरटीओ) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरटीओ द्वारा नियमित रूप से वाहनों की जांच नहीं की जा रही है और न ही चालकों पर उचित जुर्माना लगाया जा रहा है, जिसके कारण जिले में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811