Let’s travel together.

नाबालिक बालक की गोली लगने से मौत,पडरिया खुर्द का मामला

0 354

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी तहसील के थाना बम्होरी के ग्राम पड़रिया खुर्द में शुक्रवार की रात्रि 21 जुलाई 23 को रात्रि तकरीबन 9:00 बजे, रोहित ठाकुर पिता गिरवर ठाकुर उम्र 13 वर्ष निवासी करतोली को पेट में एयरगन के छर्रे लगने से मौत हो गई।
मृतक के पिता गिरवर ठाकुर ने बताया कि जसवंत धाकड़ के खेत पर मजदूरी करते हैं वही मकान में रहते हैं वही खेत पर ट्रैक्टर चालक आशीष धाकड़ एवं भैंस की देखभाल करने वाला छोटू उर्फ कृष्ण पाल यादव मृतक रोहित के साथ ऊपर वाले कमरे में थे, अचानक हल्ला आवाज सुनकर ऊपर कमरे में गया लड़के रोहित को पेट में खून निकलते देखा जिसे तत्काल बरेली इलाज हेतु ले गए जो रास्ते में मौत हो गई, पुलिस द्वारा मर्ग पंजीबद्ध किया गया है संदेहियो को पूछताछ हेतु थाना बुलाया गया है, एफएसएल टीम, एसडीओपी सिलवानी राजेश तिवारी, टीआई माया सिंह विवेचना में लगे हुए हैं विवेचना में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के पिता गिरवर ठाकुर का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने गोली मारी है एवं अन्य व्यक्तियों से विवाद हुए उनका भी हाथ होना प्रकट किया है।
इस संबंध में एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि मैं घटना स्थल पर हूं। पुलिस विवेचना में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर
सभी बिंदुओं पर बारीकी से विवेचना की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811