भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताएं मार्ग पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाएं-सुश्री राजो मालवीया
सी एल गौर रायसेन
भारतीय जनसंघ के प्रणेता एवं भाजपा के पुरोधा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की प्रभारी एवं भाजपा की प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीया का भाजपा कार्यालय में प्रथम बार आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इसके पश्चात नगर के वार्ड क्रमांक 14 राहुल नगर स्थित बूथ क्रमांक 144 पर आयोजित कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी सुश्री मालवीया एवं जिला अध्यक्ष श्री शर्मा द्वारा सहभागिता की गई, इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप जलाकर एवं उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री राजो मालवीया ने कहा कि आज हम जिनकी पुण्यतिथि मना रहे हैं ऐसे महान पुरुष भारतीय जन संघ के प्रणेता और अंतिम पंक्ति पंक्ति के व्यक्ति की चिंता करने वाले पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय को याद कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज हम संकल्प ले कि पंडित उपाध्याय जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर पार्टी की मजबूती के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम करना है उन्होंने इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर विस्तार से बताया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा हमारे लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए जो अभूतपूर्व योगदान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता । पंडित तो उपाध्याय समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की भी चिंता करते थे वह अजातशत्रु की भूमिका में काम करते रहे आज उनके बताए गए मार्ग पर आप हम सभी चल रहे हैं।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला संगठन प्रभारी श्री राज और मालवीय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की मौजूदगी में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आजीवन सहयोग निधि अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से सहयोग निधि का आह्वान किया एवं मौके पर ही सहयोग निधि एकत्रित करने की सारी ने पहल की। इस अवसर पर भाजपा नेता राम किशोर नंदबंशी, विधायक प्रतिनिधि जमना सेन मंडल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा, महामंत्री अमित कटियार, बृजेश चतुर्वेदी, मोहन चक्रवर्ती,पार्षद देवेंद्र यादव, भरत सिंह राजपूत, जमना कुशवाहा,दीपक रघुवंशी, वरुण खत्री, नूतन कुशवाहा,मीडिया प्रभारी सीएल गौर सहित वार्ड 14 के अनेक नागरिक एवं माताएं बहने बड़ी संख्या में मौजूद रहे।