Let’s travel together.

राज्यमंत्री प्रहलाद भारती पहुंचे डबरा, नगरीय चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

0 148

भाजपा के नगर पालिका डबरा के चुनाव प्रभारी प्रहलाद भारती ने की निकाय चुनाव की रणनीति पर की चर्चा

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

म.प्र. पाठयपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती एक दिवसीय प्रवास पर डबरा पहुंचे। विदित है कि भाजपा संगठन द्वारा डबरा नगर पालिका के चुनाव हेतु प्रहलाद भारती को चुनाव प्रभारी नियुक्ति किया गया है। नगरीय निकाय चुनाव 2022 अंतगर्त डबरा नगर पालिका के चुनाव प्रभारी के रूप में डबरा प्रवास के दौरान भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ग्वालियर ग्रामीण श्री कौशल शर्मा जी, जिला महामंत्री दीपक माहौर , जिला उपाध्यक्ष दामोदर गुप्ता, नगर मंत्री ब्रजेश जाटव व अन्य कार्यकर्ताओं से नगर पालिका चुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की। साथ ही डबरा की पूर्व विधायक एवं म.प्र. लघु उघोग निगम की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा इमरती देवी से भी चुनाव के संबंध में दूरभाष पर चर्चा की। डबरा में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता दीपक भार्गव, भूप सिंह यादव, हमीर सिंह रावत आदि से सौजन्य भेंट की इस अवसर पर उनके साथ अमित यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811