Let’s travel together.

खाद की कमी से किसान परेशान, लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है किसानों को

0 242

किसानों का आरोप- डिपो से गुपचुप तरीके से दुकानदारों को बेचा जा रहा है डीएपी

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में मानसून की बारिश के बाद खरीफ सीजन के लिए खेतों में बोवनी का काम शुरू हो गया है लेकिन किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है। किसानों को डीएपी नहीं मिल रहा है जिसके कारण लंबी-लंबी लाइनें डिपो पर लगी हैं।
शिवपुरी के लुधाबली स्थित खाद वितरण केंद्र पर मंगलवार को परेशान किसानों की लंबी लाइन लगी देखी गई। डिपो सेंटर के खाद वितरण केंद्र पर जब डीएपी आया तो यहां पर किसानों की लंबी लाइन लग गई।

किसानों का आरोप है कि वितरण केंद्र पर अव्यवस्था का माहौल है, डीएपी सही ढंग से वितरण नहीं किया जा रहा है। अपने खास किसान और नजदीकी प्राइवेट दुकानदारों को डीएपी ब्लैक में दिया जा रहा है और वह इसे ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि खाद केंद्र पर अव्यवस्था का माहौल है और खरीफ सीजन में उन्हें डीएपी की आवश्यकता है लेकिन वितरण व्यवस्था सही नहीं होने से केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है।
किसानों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट दुकानदारों को गुपचुप तरीके से डीएपी दिया जा रहा है। इसके बाद प्राइवेट दुकानदार ऊंचे दामों पर अतिरिक्त सेवा शुल्क लेकर ब्लैक में डीएपी बेच रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811