Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

0 181

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। योगाभ्यास में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में सामूहिक योग एवम प्राणायाम का अभ्यास छात्रों , शिक्षकों और विद्यालय कर्मचारियों ने किया । विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए भारतीय मनीषियों द्वारा योग के प्रचार हेतु किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा वर्तमान तनावपूर्ण जीवन में रोगों से मुक्ति का योग ही एकमात्र उपाय है। योग एवं प्राणायाम से छात्र एकाग्र चित्त होकर अध्ययन कर सकते हैं तथा इससे पठन-पाठन की क्षमता बढ़ती है। कार्यक्रम का समन्वयन अर्पित सचान ने किया तथा योग अनुदेशिका शिवांगी पाठक ने योगाभ्यास कराया एवम संचालन आर के पांडे ने किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811