Let’s travel together.

नेताजी सुभाष चंद बोस जयंती मनाई गई

0 97

विदिशा । नेताजी की 130 वीं जयंती आज रघुवीर चरण शर्मा स्वतंत्रता सेनानी ट्रस्ट के तत्वाधान मे पूर्ण श्रद्धा और राष्ट्रीयता से ओतप्रोत होकर मनाई गई ।

पुष्पांजलि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक मुकेश टंडन ने कहा आज समय युवा पीढ़ी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्र को नेताजी के सपनो का भारत बनाने के लिए आगे आना चाहिए ताकि भारत एक बार फिर सोने की चिड़िया बनकर विश्व पटल पर अपना परचम लहराये ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि,नेताजी के भारत की स्वतंत्रता में योगदान को याद करते हुए कहा की नेताजी और गाँधीजी के बीच मतभेद नहीं थे बल्कि महात्मा की उपाधि गाँधी जी को नेताजी ने ही दी थी ।

कार्यक्रम को रिटायर विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जयहिंद का नारा नेताजी ने ही दिया जो आज भी भारत की राजनीति मे प्रासंगिक है । न्यास के अध्यक्ष गोविन्द देवलिया ने नेताजी की प्रतिमा को कलेक्टरेट परिसर में ही क्यों स्थापित किया गया बताते हुए कहा की नेताजी भारत के पहले ICS थे । अरविंद श्रीवास्तव ने स्व. श्री रघुवीर चरण शर्मा के द्वारा शहर मे किये गए कार्यों के लिए उनको याद करते हुए कहा की नेताजी की प्रतिमा पर आज हमको जो अवसर मिला वह स्व. शर्मा जी की ही देन है । कार्यक्रम मे वरिष्ठ समाजसेवी मनोज कटारे, न्यास के उपाध्यक्ष अतुल शाह, दिनेश बाजपेई, , दीपक तिवारी, अनुमा आचार्य, दिनेश कुशवाहा, बिमलेश सक्सेना, कुरेले,मनीराम दांगी, सचिव रामकृष्ण शर्मा सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811