Let’s travel together.

रामचरित्र मानस पर शोध में सहयोग करेगा सांची विश्वविद्यालय

0 313

• तुलसी मानस प्रतिष्ठान के साथ करार
• रोज़गार आधारित पाठ्यक्रम प्रारंभ करेंगे
• कौशल विकास, मुल्यपरक शिक्षा पर साझा कार्यक्रम होंगे

रायसेन।  साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय अब रामचरित्र मानस पर हो रही सभी रिसर्च में सहयोग करेगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित तुलसी मानस प्रतिष्ठान के साथ सांची विश्वविद्यालय ने अनुबंध (MoU) साइन किया है। तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष व बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा और सांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्यनाथ लाभ की अध्यक्षता में कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने इस अनुबंध को हस्ताक्षरित किया।


मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित तुलसी मानस प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व उपाध्यक्ष संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी हैं। तुलसी मानस प्रतिष्ठान रामचरित्र मानस को केंद्रित करते हुए शोध कार्य करती है। इसके अलावा संस्थान आध्यात्मिक शिक्षा, मूल्य शिक्षा, आध्यात्मिक संस्कृति तथा धार्मिक पौराणिक साहित्य पर अनुसंधान करती है।


इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान शिक्षकों-शोधार्थियों के आदान प्रदान तथा साझा शोध गतिविधियां चलाएंगे। इसके तहत शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण, पाठ्यक्रमों में मूल्यपरक विषयों का समावेश, कौशल विकास हेतु साझा कार्यक्रम, छात्रों-शोधार्थियों की फील्ड विज़िट, शैक्षणिक व प्रकाशनों का आदान प्रदान होगा।


इसके अलावा दोनों संस्थानों के बीच राष्ट्रीय, प्रादेशिक व स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोज़गारपरक शिक्षा प्रदान करने पर सहमति बनी। दोनों संस्थानों ने छात्रों-शोधार्थियों को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु उद्योंगों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को साथ जोड़कर साझा प्रयास करने का संकल्प लिया।
सांची विश्वविद्यालय और तुलसी मानस प्रतिष्ठान मिलकर सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, कार्यशालाएं आयोजित करेंगे। इसके अलावा दोनों संस्थान योग डिप्लोमा, डिग्री, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम, अनुसंधान भी संचालित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |     35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811