Let’s travel together.

घने कोहरे के कारण ईंटों से भरी 407 वाहन और एक डंपर की आमने-सामने भिंडत,हाईवे 18 पर 2 घंटे तक जाम लगा रहा जाम

0 74

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर घने कोहरे के कारण सुबह करीब 7 बजे बालमपुर घाटी के नीचे मिलिट्री कैंप के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि दोनों वाहनों में बैठे किसी भी व्यक्ति को ज्यादा चोट नहीं आई।
शनिवार सुबह सुबह हाईवे-18 पर काफी घना कोहरा छाया हुआ था। 50 मीटर तक के वाहन भी हाईवे पर दिखाई नहीं दे रहे थे।
बालमपुर से ईट भरकर भोपाल जा रही 407 वाहन क्रमांक एमपी 04 बायओ 8355 जैसे ही मिलिट्री कैंप के पास पहुंची थी तभी भोपाल की तरफ से आ रहा डंपर क्रमांक आरजे 17जीबी 1328 ने 407 वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद हाईवे-18 पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जाम के कारण के 5 किलोमीटर तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, यात्री और राहगीर घंटों परेशान होते रहे। 2 घंटे के पश्चात वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर शनिवार को घना कोहरा होने से दृश्यता बेहद कम थी, जिससे वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहन नजर नहीं आए और हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और कोहरे में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

बालमपुर घाटी और बालमपुर घाटी के ऊपर और नीचे लगातार हादसे बढ़ते जा रहे हैं। बालमपुर घाटी पर हर एक-दो दिन में हादसा होना आम बात हो गई है। 12 महीना में ही कई दुर्घटना बालमपुर घाटी पर हो चुकी है जिनमें दर्जनों ट्रक खाई में गिर चुके हैं तो कई पलट चुके हैं। जिनमें कई ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। आसपास गांव के ग्रामीण कई सालों से बालमपुर घाटी की ऊंचाई कम करने की मांग करते चले आ रहे हैं मगर प्रशासन उनकी मांगों को नजर अंदाज करता चला जा रहा है जिसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
प्रशासन ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का उपयोग करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |     नवा रायपुर की महत्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर पर गंभीर सवाल     |     बाड़ी में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, किसानों को मिली सुविधा     |     बुधनी से औबेदुल्लागंज होते हुए भोजपुर पहुंची कावड़ यात्रा, भोजपुर धाम में किया जलाभिषेक     |     ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित शांति समिति की बैठक में बनी सहमति     |     शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाए जाएं सभी त्योहार,शांति समिति की बैठक में निर्णय     |     रक्षाबंधन विद इंडियन आर्मी: लायंस क्लब समृद्धि ने भेजीं 1000 राखियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811