Let’s travel together.

बाघ ने गाय को दबोचा गायों के झुंड को पास आते देख शिकार छोड़कर भागा

122

भोपाल। राजधानी में केरवा रोड स्थित मदरबुल फार्म में एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट देखा गया है। रात के अंधेरे में एक बाघ ने सड़क किनारे झाड़ियों के पास बैठी एक गाय का शिकार करने की कोशिश की। हालांकि पास में ही सड़क पर गायों का झुंड खड़ा था। गाय पर बाघ को हमला करते देख गायों का यह झुंड तुरंत उस ओर लपका। इससे बाघ गाय को वहीं छोड़ झाड़ियों की ओर भाग गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बाघ के मूवमेंट से इलाके के लोगों में दशहत का माहौल है।

दबे पांव आया बाघ और बछड़े को दबोचा

रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मदरबुल फार्म में हुई इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। इसमें साफ नजर आ रहा है कि बाघ धीरे-धीरे दबे पांव आया और सड़क किनारे झुंड से दूर बैठी एक गाय को दबोच लिया। तभी गायों का झुंड आगे आया और बाघ के पास पहुंच गया। कई गायों को सामने खड़ा देख बाघ ने गाय को छोड़ दिको कई बार देखा गया है। इसके पहले बाघ ने उस जगह के आसपास श्‍वान का भी शिकार किया है। अब फिर बाघ के इस मूवमेंट ने दशहत बढ़ा दी है। एसडीओ आरएस भदौरिया बताते है की वहां पूर्व में ही लोगो को सतर्क रहने की समझाइश दी गई है। इसके पहले बाघ 1234 का मूवमेंट इसी जगह दर्ज किया जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811