Let’s travel together.

युवक की वाइक के गिरने से हुई मौत,पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

0 132

सड़क किनारे मिला था शव, पुलिस जुटी जांच में

देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन 

थाना सांची क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलगांव के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सौरभ यादव (33 वर्ष) निवासी ग्राम गुलगांव के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक के पिता ब्रजमोहन पिता प्रभूलाल यादव उम्र56 वर्ष निवासी गुलगांव की सूचना पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया मृतक के पिता ने बताया कि उसके साथियों का कहना है कि सौरभ शराब का सेवन किए हुए था और साथियों के मना करने के बावजूद बाइक से अपने घर की ओर चला गया। तथा साथियों ने उसके पिता को सूचना दी कि वह शराब के नशे में है घर पहुंचा अथवा नहीं तब पिता ने गांव वालों अरविन्द यादव एवं फेजल खान ने ढुंडवाया परिजनों द्वारा तलाश करने पर उसका शव गुलगांव के पास सड़क किनारे मृत अवस्था में पाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर 112 की मदद से युवक को सांची अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है मर्ग कायम किया गया है
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी ।
तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि होटलों में शराब खोरी का व्यवसाय चरम पर है जिससे कार्यरत कर्मचारियों को भी नशे की लत से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है ।जो भी हो अब यह पुलिस की जांच का विषय बन गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811