मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 19 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गीदगढ़ गांव के रोड पर एक व्यक्ति थैले में अवैध शराब बेचने ले जा रहा है। सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने प्रधान आरक्षक दिलीप यादव और आरक्षक संदीप रघुवंशी को मौके पर भेजा। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा तभी पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर उसके झोले की तलाशी ली तो उसमें 19 क्वार्टर लाल शराब जिनकी कीमत लगभग 2200 रुपये पाई गई। पुलिस ने शराब ज़ब्त कर आरोपी अजय बंजारा पिता बहादुर सिंह बंजारा उम्र 25 वर्ष निवासी बालमपुर थाना सूखीसेवनिया जिला भोपाल को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की 34(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।