सी के पारे
सीहोर में नर्मदा नदी के बाबरी घाट पर एक दर्दनाक घटना हुई जहां दो सगे भाइयों के डूबने से मौत हो गई। मृतक शुभम यादव 15 वर्ष और विकास यादव 16 वर्ष अपने बड़े पापा भीमसिंह यदुवंशी के साथ बाबरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, हरदा जिले के करताना लौट रहे थे। बाबरी घाट पर नाव के इंतजार में नाव घाट पर आने में देरी हो रही थी तभी छोटे भाई शुभम नहाने के लिए नर्मदा नदी में उतर गया और अचानक गहरे पानी में चला गया। बता दें की नदी में बहुत पानी ज्यादा गहरा होने के कारण पानी में डूब गया। जब भाई बाहर आते नहीं दिखा तो बड़े भाई विकास ने उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया,लेकिन पानी अधिक होने से और वहाव तेज होने के कारण वह भी पानी में डूब गया। अधिकारियो ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम नर्मदा तट स्थित बावरी घाट पर हुई। विकास रेहटी थाना क्षेत्र के महगांव जदीद गांव निवासी आत्माराम यादव के दोनों लड़के थे।
अनु विभागीय पुलिस अधिकारी एसडीओपी रवि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुभम को बचाने के लिए विकास नदी में कूद गया,लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों डूब गए। उन्होंने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शर्मा ने आगे जानकारी में कहा कि शबों को भेरूंदा के शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।