Let’s travel together.

भोपाल के स्मार्ट केयर हॉस्पिटल में गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत

0 107

सी के पारे

भोपाल के स्मार्ट केयर हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत हो गई है, घटना हमीदिया रोड़ स्थित स्मार्ट केयर हॉस्पिटल में जहां 29 वर्षीय युवक का इलाज चल रहा था, परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से यह घटना घटी है।
बताया जा रहा है कि युवक का शुक्रवार के दिन एक्सीडेंट के बाद स्मार्ट केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों द्वारा यह आरोप लगाया कि बारड-बाय इलाज कर रहे थे और बिना डॉक्टर की देखरेख में इंजेक्शन लगाए गए थे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि मरीज की मौत हार्ट अटैक से हुई है, परिजनों का कहना है कि उन्होंने युवक को छुट्टी करने की मांग की थी लेकिन अस्पताल द्वारा आयुष्मान कार्ड से इलाज की प्रक्रिया का हवाला देकर मना कर दिया।
परिजनों को जब अस्पताल द्वारा युवक की हार्ट अटैक से मौत की जानकारी दी,जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए है परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया,और हमीदिया रोड़ को जाम कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। लेकिन अस्पताल प्रबंधन और ना कोई जिम्मेदार डॉक्टर मौके पर मौजूद है पुलिस को भी अस्पताल प्रबंधन के जवाब का इंतजार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811