Let’s travel together.

दो वेयरहाउसों के टीसी पास नहीं होने से भुगतान के लिए भटक रहे किसान,जिम्मेदार अधिकारी बने खामोश

0 112

-किसानों की परेशानी सुने कौन कलेक्टर साहब जरा एक नजर इधर भी…..

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन तहसील के दो वेयरहाउसों के टीसी पास नहीं होने की वजह से हजारों किसान समर्थन मूल्य गेहूं की प्रक्रिया के बाद भुगतान के लिए भटक रहे हैं। शिकायतों पर जिम्मेदार विभाग के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं ऐसे में हजारों किसानों का भुगतान अटक सकता है। किसानों को कर्ज माफी का लाभ भी नहीं मिल पाएगा।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक सावित्री विहार हाउस बायपास रायसेन और हरी यशोदा वेयरहाउस रायसेन के संचालक राजेश मिश्रा, लक्ष्मण पटेल द्वारा वेयरहाउस भरने की प्रतिस्पर्धा में शामिल हुए।इसके बाद उक्त वेयरहाउस मालिकों ने कमाई की लालच में रायसेन सोसाइटी व एक अन्य सोसाइटी प्रबंधक से सेटिंग कर सांसद मंत्री के दबाव की राजनीति में हजारों किसानों का समर्थन मूल्य का हजारों क्विंटल गेंहू वेयरहाउस बुलवा लिया गया।जब बेमौसम की भारी बारिश हुई तो हजारों किसानों का गेंहू पानी में पूरा भीग गया था।ऐसी स्थिति में गेंहूं भीगने की वजह से इन दोनों वेयरहाउसों के मालिकों ने गेंहू खरीदने से हाथ खड़े कर दिए।जिससे सोसाइटी प्रबंधक अब दुविधा में पड़े हुए हैं।वहीं हजारों किसानों की राशि का भुगतान अटका हुआ है।अन्नदाता गोकल प्रसाद सलीम खान मेहबूब मेवाती वसीम पटेल रईसा बी फूल बाई का कहना है कि समर्थन मूल्य पर गेंहू बेचने के लिए भटक रहे हैं।तमाम शिकवा शिकायतों के करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग के आला अधिकारी किसानों की समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं।


इनका कहना है…..
वेयरहाउसों के 198 क्विंटल गेंहू का भुगतान अटका हुआ है।इस भुगतान के लिए हमने शासन को पत्र लिखा है।इसमें हमारा कोई कसूर नहीं है।

संदीप भार्गव खाध निरीक्षक रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रुबीना बेगम को मिला शिक्षक रत्न सम्मान     |     सत्संग और संत की शरण में ही अहंकार नष्ट होता है -देवेंद्र रावत     |     धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811