Let’s travel together.

युवा संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन,निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 208 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन

0 90

– विभिन्न विभागों के 12 स्वरोजगारियों को 1 करोड़ से अधिक का किया गया हित लाभ वितरण
– युवा संगम में युवाओं को नशामुक्ति कि दिलाई शपथ, और कौशल विकास की दी गई जानकारी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को जिला स्तरीय रोजगार/स्वरोजगार के लिए युवा संगम कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में जिले में प्रत्येक चौथे गुरुवार को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है आज रोजगार कार्यालय परिसर शिवपुरी में युवा संगम का कार्यक्रम आयोजित किया गया

निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 208 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन

जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना ने बताया कि आज के कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 8 कम्पनियों द्वारा भाग लिया गया, इस दौरान 208 आकांक्षी युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया एवं कंपनियों द्वारा 159 युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किये गये।

विभिन्न विभागों के 12 स्वरोजगारियों को 1करोड़ 05 लाख से अधिक का किया गया हित लाभ वितरण

विभिन्न विभागों में संचालित स्वरोजगार योजनाओं के 12 स्वरोजगारियों को 1 करोड़ 05 लाख से अधिक का हितलाभ वितरण वितरण किया गया जिसमें उद्योग विभाग के उद्यम क्रांति स्वरोजगार योजना 12 हितग्राहियों को योजना का लाभ मिलने पर हितग्राहियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन को धन्यवाद किया ।इस अवसर पर प्राचार्य आईं टी आई सचिन कौरव सहित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811