Let’s travel together.

संघ शताब्दी वर्ष के चलते महिलाओ ने संकीर्तन यात्रा निकाल दिया सनातन एकता का संदेश

0 245

सी एल गौर रायसेन

नगर में संघ शताब्दी वर्ष के चलते बस्तियों में जहां एक और हिंदू सम्मेलनों का शानदार आयोजन किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर इसी क्रम में मुखर्जी नगर बस्ती की महिलाओं ने सुबह-सुबह संकीर्तन यात्रा निकाल कर सभी सनातन धर्म प्रेमियों को एक सूत्र में बांधने के लिए बहुत ही शानदार संदेश दिया है, श्री राम जय राम जय जय राम, श्री सीताराम जय हनुमान आदि मधुर भजनों के साथ संगीत में ढोलक और मंजीरों की धुन पर महिलाएं उत्साह के साथ संकीर्तन यात्रा में भाग ले रही हैं। आज के इस आधुनिक दौर में बस्ती में राम नाम की संकीर्तन यात्रा से जहां एक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म प्रेमियों के बीच एकता एवं भाईचारे की अनूठी पहल भी दिखाई दे रही है। सुबह से ही महिलाएं संकीर्तन यात्रा में शामिल होकर बस्ती की गलियों से होकर राम नाम का गुणगान कर रही हैं, इस पहल का बस्ती के सभी सनातन धर्म प्रेमियों ने भी हृदय से स्वागत किया है। इसके अलावा बस्ती में होने वाले हिंदू सम्मेलन में भी महिलाओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। महिला संकीर्तन यात्रा से सनातन धर्म प्रेमियों के बीच जागृति भी आ रही है जो आज के इस दौर में अति आवश्यक है संकट ने यात्रा में शामिल महिलाओं ने बताया कि नगर की सभी बस्तियों में महिलाएं एकत्रित होकर और संकीर्ण यात्राएं निकले तो पूरे नगर का धर्ममय वातावरण हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811