सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रायसेन।
मंगलवार को किसान जागृति संगठन द्वारा रायसेन जिले में वर्ष 2019-20 के फसल बीमा में हुई अनियमितता को लेकर कलेक्टर अरविंद दुबे जी के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम डिप्टी कलेक्टर मकसूद खान को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में वर्ष 2019-20 में रायसेन जिले के रायसेन तहसील के पटवारी हल्का मेंढकी, तिजालपुर, रंगपुरा केसरी, सिलपुरी, नांद, रातातलाई, सुनारी, पंगनेश्वर के सैकड़ों गांव में फसल बीमा अनियमितता की समस्या सामने आई हैं। कई हल्कों में बीमा क्लेम की राशि पांच सौ रुपए तक मिली है। जो कि हास्यपद है, जिसको लेकर मंगलवार को किसान जागृति संगठन द्वारा रायसेन में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन कार्यक्रम में किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी, महासचिव रामस्वरूप राठौर, पंचायत अध्यक्ष युनुस खान, प्रेमनारायण, खेमचंद सेन, वंशीलाल जाटव, राधेश्याम प्रजापति, रामदयाल, मनीराम, शिवचरण, जगदीश लोधी, पृथ्वी सिंह, जमना प्रसाद लोधी, नारायण सिंह धर्मेंद्र दांगी, मो. हसन सहित आसपास के सैकड़ों किसान मौजूद थे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।