मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर स्थानीय पुलिस टीम लगातार दीवानगंज क्षेत्र में लगातार शाम को गांव में भ्रमण कर रही है। ताकि गांव के ग्रामीण भय मुक्त होकर सुख शांति से रहे।
दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा और उनकी टीम ने जमुनिया गांव में देर शाम भ्रमण कर दुकानदारों और ग्रामीणों से चर्चा कर क्षेत्र में शांति और सतर्कता बनाए रखने की अपील की। लोगों को असामाजिक गतिविधियों की जानकारी तुरंत चौकी में देने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि मोबाइल पर किसी भी प्रकार की ओटीपी आती है तो किसी को भी ना दी जाए,नहीं तो तुम्हारा खुद का खाता का सारा पैसा निकल जाएगा। अगर ऐसा कोई फोन आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। तुम्हारे साथ किसी प्रकार का फ्रॉड होता है तो 1930 पर कॉल कर सूचना दें। गस्त दौरान दीवानगंज पुलिस प्रभारी सुनील शर्मा सहित चौकी का अमला मौजूद रहा।