Let’s travel together.

अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव, निक्षा बारोट, निशा, निलेश ने पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया पौधारोपण

0 80

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

ग्राम दीवानगंज सेमरी गांव की रहने वाली अंजना यादव और उनके साथ चलने वाले निक्षा बारोट, निशा, निलेश को प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रीति कहार,एमएल .अहिरवार ( व्याख्याता),बहादुर सिंह नायक, राजेंद्र सावले ,जय प्रकाश टोप्पो, अरविंद कुमार चौरसिया, ममता पासी , राजेश्वरी लोधी, यशस्वी पांडे , इन महान हस्तियों ने अरुणाचल प्रदेश से गुजरात की साइकिलिंग यात्रा के दौरान पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें समस्त स्टाफ ,प्राचार्य ने साइकलिंग टीम का आभार व्यक्त किया। यह पूरी यात्रा 4000 किलोमीटर कि है। पूरे रास्ते में एक लाख पौधा रोपण करना पर्यावरण को बचाना इस टीम का मुख्य उद्देश्य है।
पेडल टू प्लांट 2025′ अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन रोकने का संदेश दिया। अंजना यादव ने अपनी सफलता की यात्रा साझा की। सभी को लक्ष्य तय कर मिशन की तरह मेहनत करने की सलाह दी। मोबाइल का सही उपयोग कर ज्ञान और कौशल बढ़ाने की बात कही। उन्होंने बताया कि वह आठ खेलों में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। अब तक देश की 22 से ज्यादा चोटियों पर चढ़ चुकी हैं।

गौरतलब है कि रायसेन जिले के सेमरी दीवानगंज सांची की बेटी अंजना यादव ने साहस का परिचय देते हुए कई बार अंतर्राष्ट्रीय चोटियों पर भारतीय तिरंगा फहराया है ,यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रोस ,ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी,माउंट,कोस्ज़ुसुको ,मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी किन्ना बालू पर भी तिरंगा फहरा चुकी है।

अंजना यादव 26जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर अंजना यादव ने जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध धरोहर भीम बेठिका , भोजपुर तथा बौद्ध स्तूप सांची तथा रायसेन किले की ऊंचाइयों पर झण्डा फहराया कर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश देश तथा प्रदेश के नागरिकों दिया था। अंजना यादव जिले की पहली महिला है जिन्होने पर्वता रोहन कर ऐतिहासिक धरोहर पर भारतीय तिरंगा फहराया कर बेटियों को सशक्त बनने के लिए ये कारनामा किया था अंजना यादव ने बेटियों के सशक्त और जागरूक होने का संदेश दिया।
अंजना यादव ने बताया कि बिटिया किसी प्रकार से कमजोर नही है
उन्हे सही शिक्षा और सभी मार्गदर्शन मिले तो वो देश प्रदेश का नाम में प्रसिद्ध कर सकती हैं।
कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया। पेडल टू प्लांट कार्यक्रम, नया भारत हरा भारत के अंतर्गत अंजना यादव और उनकी टीम के द्वारा अरुणाचल प्रदेश से गुजरात 4 हजार किलोमीटर साइकिल से सफर तय किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वे भारत की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही है ।
अंजना यादव ने माउंट फ्रेंडशिप पीक 17346 फिट, माउंट यू नाम पीक 20000 फिट, माउंट रेनोक पीक 16023 फिट, माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प17598 फिट, माउंट कालापट्टर पीक 18192 फिट, माउंट गोकू पीक 17929 फिट, माउंट पतासु पीक 13800 फिट के साथ ही 19 किलो मीटर गंगा राफ्टिंग ऋषिकेश , ऑल ओवर गेम्स में 17 नेशनल खेल चुकी हैं। कबड्डी खो-खो, ताइक्वांडो, विसवाल आदि में भी खेल चुकी हैं। अंजना यादव ने माउंटट्रेनिंग बेसिक बीएमसी कोर्स हिमालयन इंस्टीट्यूट से किया है जिसके भारत में तीन ही संस्थान है। और दुनिया का सबसे ऊंचा महाद्वीप माउंट एवरेस्ट है उसका वेस कैंप पर भी तिरंगा फहराया है। वह अभी हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन कंपनी के साथ जा रही हैं। और इसके अलावा भी वह रक्तदान, जलसेवा, पर्यावरण आदि में रुचि रखकर विभिन्न कार्य करती रहती हैं।

में और मेरे साथी निक्षा बारोट, निशा, निलेश साईकिल से अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक 4000 किमी की यात्रा करूंगी। 60 दिनों में 100 शहरों में पौधरोपण भी करेंगे। उन्होंने सभी को लक्ष्य तय कर मिशन की तरह मेहनत करने की सलाह दी।
अंजना यादव, अंतराष्ट्रीय पर्वतारोही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811