Let’s travel together.

बालमपुर घाटी पर अज्ञात वाहन से जला ऑयल फैला 4 से 5 मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर गिरे हुए घायल

0 79

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

बालमपुर घाटी पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं हर एक-दो दिन में घाटी पर हादसा होना आम बात हो गई है।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर घाटी पर   अज्ञात वाहन से जला हुआ ऑयल घाटी पर फैल गया। जिससे आने जाने वाले वाहन चालक परेशान होते रहे। भोपाल से विदिशा जा रहे अकरम खान और उमर खान बालमपुर घाटी उतर रहे थे तभी उनकी बाइक ऑयल के कारण अनियंत्रित होकर बीच रोड पर गिर गई। जिससे अकरम और उमर खान के हाथ पैरों में गंभीर चोट आई। मोहल्ला वाले उनको उठाकर एक तरफ कर रहे थे तभी सुखी सेवनिया से भूपेंद्र अपनी बाइक से कपड़े बेचने बालमपुर और दीवानगंज जा रहा था तभी ऑयल के कारण बाइक स्लिप हो गई। जिससे भूपेंद्र बाइक सहित रोड से नीचे जाकर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया।
वहां से निकलने वाले राहगीरों द्वारा रोड पर जहां पर आयल फैला था उस जगह पर मिट्टी डाली गई ताकि कोई अन्य बाइक चालक ना गिर सके। एक दिन पहले भी ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक रिवर्स होते हुए लोहे की रेलिंग से टकराकर
खाई में जाने से बाल बाल बचा था।
बालमपुर घाटी पर लगातार हो रहे हादसों के कारण आसपास क्षेत्र के ग्रामीण इस घाटी को हादसों की घाटी कहने लगे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811