Let’s travel together.

प्रधानमंत्री योजना की सड़क पर डामरीकरण शुरू, वर्षों बाद ग्रामीणों को मिली राहत

0 83

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्राम पंचायत सरार और ग्राम पंचायत नरखेड़ा गांव में कुछ वर्ष पहले भोपाल विदिशा हाईवे 18 कुलहड़िया से लेकर सरार तक प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सड़क बनाई गई थी।
प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत वर्षों पहले बनी लेकिन लंबे समय से उखड़ी और जर्जर हालत में पड़ी सड़क पर अब डामर बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क की खराब स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों और मांग के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए ठेकेदार के माध्यम से सड़क पर डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया है। तीन दिन से लगातार रोड पर डामर का बिछाने का काम चल रहा है। कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि अब आवागमन सुगम होगा।

हालांकि ग्रामीणों ने मांग की है कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे और बार-बार मरम्मत की जरूरत न पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की निगरानी के तहत सड़क का निर्माण कार्य हो।
यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है, ऐसे में इसके दुरुस्त होने से आम जनता के साथ-साथ किसानों और विद्यार्थियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर जो डामरीकरण हो रहा है वह सही गुणवत्ता के तहत नहीं हो रहा है ज्यादा दिन तक सड़क पर यह डामर नहीं टिक पाएगा।
बता दे की दीवानगंज क्षेत्र में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत बने हुए रोड पर गांव-गांव डामर हो रहा है जिससे गांव वालों को राहत मिलने की उम्मीद है ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत बनाए हुए रोड कई जगह से खराब हो गए थे लेकिन अब डामर होने से काफी हद तक सड़कों में सुधार हो जाएगा। कुछ दिन पहले ही भोपाल विदिशा हाईवे 18 से जमुनिया गांव ,जमुनिया से कायमपुर गांव , और सत्ती गांव में भी डामर हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811