Let’s travel together.

विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़

0 118

– अन्य राज्यों की तर्ज पर मानदेय बढ़ाने की मांग

– छत्तीसगढ़िया कलाकार केवल ताली बजवाने के लिए नहीं है, उसका पेट भी भरना चाहिए। हमारी सरकार को कलाकारों के मानदेय को सम्मानजनक स्तर तक ले जाना होगा।-अनुज शर्मा

सुरेंद्र जैन धरसीवां

धरसींवा विधायक और प्रख्यात कलाकार अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में संस्कृति विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान प्रदेश के कलाकारों का मुद्दा प्रखरता से उठाया। उन्होंने सदन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों को मिलने वाला मानदेय अन्य राज्यों (जैसे मध्य प्रदेश या महाराष्ट्र) की तुलना में बहुत ही कम है।छत्तीसगढ़ की पहचान यहाँ की लोक कला (नाचा, गम्मत, पंडवानी, भरथरी) से है। कलाकार राज्य की संस्कृति का ध्वजवाहक होता है, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कला को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाले कलाकार आज भी उचित पारिश्रमिक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन जब उन्हें उचित पारिश्रमिक नहीं मिलता, तो वह आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर हो जाता है।जो कलाकार पूरी दुनिया को हंसाता है और मनोरंजन करता है, वह खुद अपने घर की जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने पड़ोसी राज्यों और अन्य विकसित राज्यों के मानदेय ढांचे का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां कलाकारों को दी जाने वाली राशि छत्तीसगढ़ की तुलना में कहीं अधिक सम्मानजनक है।विधायक ने रेखांकित किया कि वर्तमान मानदेय दरें बढ़ती महंगाई और कलाकारों की मेहनत के अनुरूप नहीं हैं।कलाकारों के मानदेय में वृद्धि न केवल आर्थिक सहायता है बल्कि उनके हुनर का सम्मान भी है। कलकारों की सिर्फ़ ताली नहीं, थाली भी भारी होनी चाहिए।
यदि कलाकार आर्थिक रूप से सशक्त नहीं होगा, तो वह अपनी कला को जीवित नहीं रख पाएगा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने के लिए कलाकारों का आर्थिक संरक्षण अनिवार्य है। श्रीं शर्मा नें मांग की कि कलाकारों की श्रेणियों (Grade) और उनके मानदेय का पुनरीक्षण किया जाए ताकि वरिष्ठ और नए कलाकारों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिले।विधायक शर्मा ने वृद्ध कलाकारों की पेंशन राशि बढ़ाने और उनके स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने की बात भी सदन में रखी।
संस्कृति मंत्री ने इस विसंगति को स्वीकार किया है और आने वाले समय में मानदेय में वृद्धि की संभावनाओं पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
प्रदेश के लोक कलाकारों, गायकों के बीच इस चर्चा से एक नई उम्मीद जगी है कि अब उनके हितों के लिए सदन में एक मजबूत आवाज मौजूद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811