Let’s travel together.

6 दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान लगातार गिरा, सोमवार सुबह के समय कोहरा छाया

0 72

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज क्षेत्र में पिछले 6 दिनों से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह और रात के समय शीतलहर जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। सुबह-सुबह बाजारों में सन्नाटा देखा गया जबकि सड़क पर भीड़ अपेक्षाकृत कम रही।
सर्द हवाओं के कारण लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं गर्म कपड़ों की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता काफी कम रही। कोहरा इतना घना था कि 10 मीटर दूर खड़ा व्यक्ति या वाहन तक भी नहीं दिखाई दे रहा था

सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। कोहरे के कारण सड़कों पर धुंध की सफेद चादर नजर आई, जिससे वाहन दूर से दिखाई नहीं दे रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना है। स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को भी ठंड का अधिक अनुभव हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 7 से 9 बजे तक कोहरा सबसे अधिक रहा, जिसके कारण यातायात पर असर पड़ा। कई जगह वाहनों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं और चालक सावधानी से वाहन चलाते नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |     नहीं थम रहे औद्योगिक हादसे अब एसकेएस में श्रमिक की हुई मौत,बुढ़ापे का इकलौता सहारा भी छिना     |     51 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 7 दिन तक श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन     |     मौसम का मिजाज बदला: तेज हवाओं संग बूंदाबांदी, फिर निकली तेज धूप     |     नरखेड़ा बना आस्था और विकास का केंद्र, प्राचीन मंदिरों में उमड़ती श्रद्धा, सुविधाओं में भी तेजी से सुधार     |     पुलिस चौकी एवं कर्क रेखा के पास यातायात पुलिस द्वारा की वाहनों की सघन चेकिंग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811