Let’s travel together.

सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 की कार्यशाला में शामिल हुए विधायक अनुज

0 136

सेवा ही संगठन की असली पहचान हैं- अनुज

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर 

राजधानी रायपुर के एकात्म परिसर मे आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा| कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाया जा रहा सेवा पखवाड़ा अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का ऐतिहासिक संकल्प है। यह अभियान अंतिम पंक्ति तक सेवा पहुँचाने और संगठन को जनसेवा से जोड़ने का माध्यम बनेगा। यह अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा।

कार्यकर्ताओं को सामाजिक सरोकार से जोड़ने और जनता तक सीधा पहुंचने का यह एक बड़ा अवसर होगा। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और मंडलों में इस अभियान को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हम अपने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा के रूप में मनायेंगे और पखवाड़े भर चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और गरीब वर्ग तक सरकार कि योजनाओं की जानकारी पहुंचाने जैसे कार्यक्रम को शामिल करेंगे| सेवा पखवाड़ा अभियान का हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है।
आज के इस कार्यशाला में जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन शहर एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ नुक्कड सभा कर सौंपा ज्ञापन     |     कमला हेरिटेज से रेलवे स्टेशन मार्ग बना स्विमिंग पूल, नाले पर कब्जे से जलभराव, जनता परेशान     |     जून-जुलाई की कमी के बाद अगस्त में मेहरबान हुए बादल, सोयाबीन-मक्का-उड़द को मिलेगा फायदा     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण     |     बढ़ती महंगाई के खिलाफ गैरतगंज में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन     |     बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811