Let’s travel together.

15 करोड़ के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, बस स्टैंड की भूमि कब्जा मुक्त

0 70

– करैरा में नवीन बस स्टैंड निर्माण में रोड़ा बन रहे अवैध कब्जे हटवाए

– अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई राजस्व, पुलिस, एवं नगर परिषद के संयुक्त अमले द्वारा की

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

नगर परिषद बस स्टैंड हेतु वर्ष 2021 से आवंटित भूमि पर से सोमवार को प्रशासन ने कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के आदेशानुसार अवैध अतिक्रमण सख्ती से हटवा दिया है।
एसडीएम अनुराग निंगवाल ने बताया कि नगर परिषद को आवंटित बस स्टैंड की भूमि जिसके लगभग 65000 वर्ग फुट पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमण करवाया गया था, जिसकी अनुमानित लागत 15 करोड रुपए से अधिक है, पर से 19 अतिक्रमण कर्ताओं के अतिक्रमण को बलपूर्वक बुलडोज़र, जेसीबी से हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई राजस्व, पुलिस, एवं नगर परिषद के संयुक्त अमले द्वारा की गई।
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के समय एसडीएम अनुराग निंगवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ.आयुष जाखड़, तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा, सीएमओ गोपाल गुप्ता एवं नगर परिषद का अमला मौजूद रहा।
उल्लेखनीय है की उक्त अतिक्रमण के कारण नवीन बस स्टैंड निर्माण में देरी हो रही थी। अतिक्रमण हटाने के पश्चात शीघ्र नवीन बस स्टैंड का निर्माण होकर अंतिम रूप मिलेगा, जिससे नगर वासियों को अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती थी, से मुक्ति भी मिलेगी। महुअर पुल से लेकर पुलिस सहायता केंद्र एवं पुराने बस स्टैंड, रेस्ट हाउस के सामने आदि स्थानों पर बसों, टैक्सियों आदि के आवागमन के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811