Let’s travel together.

उपपंजीयक कार्यालय में सब रजिस्टर ने की बदसलूकी, निजी दलालों के माध्यम वेंडर्स से अवैध बसूली का आरोप शिकायत पर कव्हरेज करने गए पत्रकार से बदसलूकी

0 260

रायसेन-तहसील प्रांगण में स्थित सब रजिस्टार कार्यालय में प्राइवेट दलालों के माध्यम से वेंडर्स से अवैध वसूली को लेकर कव्हरेज करने गए न्यूज 24 के पत्रकार अनिल सक्सेना से सब रजिस्टर अरविंद चौहान ने न केवल बदसलूकी की बल्कि झुमाझटकी के कैमरा छीनने का भी प्रयास किया। इस दौरान जिला मुख्यालय के कई मीडिया कर्मी भी उपपंजीयक कार्यालय पहुंच गए और घटना पर जिला पंजीयक श्री सोलंकी के समक्ष नाराजगी व्यक्त की।
आरोप में कि उपपंजीयक श्री चौहान दोपहर बाद कार्यालय आते हे। इस कारण जमीन आदि की खरीद फरोख्त की रजिस्ट्री कराने वाले पक्षकार परेशान होते हे। उप पंजीयक की जगह उनके द्वारा तैनात प्राइवेट दलाल काम करते हे और वेंडर्स से एक रजिस्ट्री पर दो से तीन हजार रुपए की अवैध बसूली करते हे।

साथ ही रजिस्ट्री में कमियां बताकर भारी रकम बसूलते हे। इसी तरह की शिकायत मिलने पर न्यूज 24 न्यूज चैनल के संवाददाता एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल सक्सेना अपने कैमरा मेंन के साथ उपपंजीयक कार्यालय पहुंचे जहां उप पंजीयक अपनी सीट पर नहीं थे।एक निजी दलाल वहां उनके स्थान पर काम के रहा था। जब श्री सक्सेना उससे बात कर रहे थे इसी दौरान उपपंजीयक अरविंद चौहान कार्यालय आए और पत्रकार से अपशब्द कहने लगे।और दफ्तर में कैसे घुसे इसे बाहर निकालो कहते हुए गाली गलौज करने लगे। और श्री सक्सेना से हाथापाई की। इसी दौरान जानकारी मिलने पर टी एल मीटिंग छोड़कर जिला पंजीयक श्री सोलंकी भी कार्यालय आ गए।जिन्होंने मामला शांत कराया।
पत्रकार से अभद्रता की जानकारी मिलने पर जिला मुख्यालय के कई पत्रकार भी वहां पहुंच गए और अपना विरोध जिला पंजीयक के समक्ष जताया।

इसके बाद जिले के पत्रकारों ने मामले की शिकायत कलेक्टर श्री अरुण विश्वकर्मा से की। कलेक्टर ने एक जांच समिति बनाकर जांच की बात कही।इस पर पत्रकारों ने कलेक्टर से मांग की कि पहले अब रजिस्टर को जिला मुख्यालय से हटाकर जिले में अन्यत्र कही भेजे इसके बाद जांच हो।कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए कारवाही का आश्वासन दिया।आक्रोशित पत्रकारों ने पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी को भी मामले से अवगत कराया।श्री चौधरी ने भी मामले को लेकर कलेक्टर से चर्चा कर कारवाही की बात कही।इसके बाद पत्रकारों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरफुसे से चर्चा कर अपनी शिकायत से अवगत कराया हे।
वरिष्ठ पत्रकार से इस तरह की अभद्रता करने पर जिला मुख्यालय के पत्रकारों सहित जिले भर में पत्रकार जगत में भारी आक्रोश हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811