Let’s travel together.

रुपए बरसाने और उसे दुगना करने का वीडियो वायरल: झांसा देकर कर दी लाखों की ठगी

0 85

 

धीरज जॉनसन  दमोह

रुपए बरसाने और रुपयों को दो – तीन गुना करने के मोबाइल के माध्यम से वीडियो दिखाकर आमजनमानस को भ्रमित और उनके रुपए हड़पने का मामला सामने आया जिसमें आम जनता लालच और धोखे में आकर तथाकथित बाबा को रुपए देते हैं और वह आश्वासन देकर ठगी करता चला आ रहा है।
जिले के पथरिया तहसील के साहिल खान ने बताया कि कुछ महीने पहले ग्राम कि चाय की दुकान पर एक स्वयंभू बाबा आया और कहा कि आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है टेंशन मत लो, कुछ रुपयों का इंतजाम कर लो थोड़ा सामान खरीदना है फिर रूपये बरसेंगे जिसका एक वीडियो भी उसने दिखाया जिसके बाद हम कुछ लोगों के साथ तीन लाख रुपए और किराए वाहन लेकर हरिनारायण दुबे उर्फ नन्नू बाबा पिता राजाराम दुबे के साथ मैहर गए जहां उसने एक व्यक्ति को रुपए दिलवाए और बदले में एक छोटी पोटली दी मैहर से लौटते समय पवई – सलेहा के मध्य हमारा किसी ने वाहन रुकवाया शायद वे पुलिस वाले थे, उन्होंने रोका, पोटली देखी जिसमें एक मुर्गा था फिर हमें जाने दिया और बाबा को रोक लिया। हम घर आ गए बाद में पता चला कि बाबा अपने ग्राम मझगुंवा अमान (रनेह) में है तो हम अपने रुपए वापस लेने गए तो धमका कर भगा दिया ऐसा अन्य लोगों के साथ भी हुआ है जिसकी जानकारी एस पी कार्यालय में लिखित आवेदन कर दी गई है।
एक अन्य ने बताया कि रुपए दुगने करने का लालच देकर बाबा उन्हें असम ले गया और कहा कि जड़ी बूटी एकत्र कर रुपए बरसाएगा और हमसे लाखों रुपए ले लिए। यात्रा के कुछ फोटो, टिकट भी पीड़ित के पास है।इसी तरह से एक आवेदन उमरिया के पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय में दिया।
हरिनारायण उर्फ नन्नू बाबा के द्वारा मोबाइल में वीडियो डालकर आमजनमानस को पैसा बरसाने या पैसा तीन या चार गुना करने के लालच भरे वीडियो दिखाता है जिससे आमजनता लालच में आकर व अनावेदकगण के धोखे में आकर अनावेदकगण को पैसे देते हैं और वह पैसा को तीन गुना या चार गुना करने का आश्वासन देकर ठगी करता चला आ रहा है।जिसके वीडियो भी वायरल हैं।
जिसमें उसके परिवार वाले व अन्य साथी साथ देते हैं व आम जनता को अपने विश्वास में लेकर पैसे ठगते हैं व पैसे मांगने पर अनावेदकगण द्वारा धमकाया जाता है, अनावेदकगण काफी समय से इस कार्य में संलिप्त हैं जिसके बहकावे में आकर लोग ठगी का शिकार हो रहे है। पैसों की मांग करने पर झूठे केस में फसाने एवं तंत्र मंत्र से परिवार को जाने से मारने की धमकी दी जा रही है।जिस पर कार्यवाही की मांग की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811