Let’s travel together.

धरसीवा क्षेत्र के तरपोंगी सड्डू आदि क्षेत्र में खेतों की नरवाई में  लगाई जा रही आग

0 172

 सुरेंद्र जैन धरसीवा

संसार के वास्तविक पालनहारा कौन हैं यदि हम अकेले किसान को कहें तो ये उस उपजाऊ भूमि के साथ उस उपजाऊ मिट्टी के साथ उस जल के साथ उन असंख्य सूक्ष्म जीवो के साथ उस गौ गोबर मूत्र के साथ नाइंसाफी होगी जिसके बिना एक अनाज के दाने से कई अनाज के दानो की पैदाबार होती है जो संसार की मानव जाति का पेट भरते हैं अर्थात पालनहारा हैं लेकिन सोचिए अगर उसी पालनहारा को जब आग के हवाले किया जाता है तो उन्हें कितनी तकलीफ होती होगी भले ही वह अपनी तकलीफ बोल नहीं सकते तो क्या हुआ क्या इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि किसी पर भी जब जुल्म होता है किसी को भी जब आग के हवाले किया जाता है तो वह किस तरह तड़पता होगा बाबजूद इसके निर्दयता पूर्वक उसी संसार के पालनहारा को अनाज उत्पादन फसल कटाई के बाद अब प्रतिदिन क्षेत्र में आग के हवाले किया जा रहा है और शासन प्रशासन मूक दर्शक बना हे..धरसीवा क्षेत्र में धान की फसल कट चुकी जिन खेतों की उपजाऊ मिट्टी ने संसार को जीवनदान दिया अब उन खेतों की मिट्टी में नरवाई ही शेष है जो मूक प्राणियों गौवंश आदि के चरने के काम आती ओर मिट्टी के अंदर असंख्य सूक्ष्म जीव जो मिट्टी को उर्वरा बनाने में मदद करते हैं वह सभी आग लगने से खेतों में भस्म हो रहे जल रहे.धरसीवा क्षेत्र के तरपोंगी सड्डू आदि क्षेत्र में खेतों में नरवाई में आग लगाई जा रही मंगलवार शाम को भी कई खेतों में आग लगाने से प्रदूषण भी फैलता दिखा.प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खेतों में प्रतिदिन सांझ ढलते ही नरवाई में आग लगाने का क्रम जारी है जो न सिर्फ असंख्य सूक्ष्म जीवो को जला रहा बल्कि गौवंश का भोजन भी छीन रहा ओर माटी की उर्वरा शक्ति को भी कमजोर कर रहा साथ ही प्रदूषण भी फैला रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा:08 माह की मासूम को मिली मां की ममता     |     आत्मा की आवाज, मूल्यबोध और धर्ममय जीवन ही सफलता का आधार” : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811