मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कक्षा आठवीं का छात्र जयेश लोधी पिता राजेश लोधी उम्र 16 वर्ष निवासी केमखेड़ी 1 बजे के लगभग पेपर देने जा रहा था तभी मोमो ट्रेन की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दीवानगंज चौकी पर घटना की जानकारी दी।

दीवानगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। लेकिन रेलवे लाइन जीआरपी पुलिस के क्षेत्र में आने के कारण पुलिस ने शव से कोई छेड़खानी नहीं की।शव लगभग 4 से 5 घंटे तक रेलवे लाइन पर ही पड़ा रहा। उसके ऊपर से कई ट्रेनें निकलती रही। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जयेश के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।