पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल,सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी,महाबोधी सोसायटी श्रीलंका के प्रमुख वानगल उपतिस्स नायक थेरो भी रहे मौजूद
रायसेन ।सांची में आज से 73 बे दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव मेले की शुरुवात विशेष पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ इस अबसर पर मध्यप्रदेश। सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए।

सांची में शनिवार से 73 वें दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ हुआ सबसे पहले सुबह 8 बजे महाबोधि सोसाइटी से शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा 9 बजे चैत्यगिरी बिहार मंदिर पहुंची इस यात्रा में वियतनाम,श्रीलंका,जापान, सिंगापुर,अमेरिका से आए बौद्ध धर्म को मानने वाले अनुयायी शामिल हुए।

महोत्सव में मध्यप्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल भी शामिल हुए।चैत्यगिरी बिहार मंदिर में सुबह 9 बजे तलघर में से जिला प्रशासन के अधिकारी और महाबोधि सोसाइटी के पदाधिकारी की मौजूदगी में ताला खोलकर भगवान गौतम बुद्ध के परम शिष्य सारीपुत्र और महामोदग्लायन की पवित्र अस्थियां निकाली गईं।

उनकी विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के दौरान देश-विदेश के बौद्ध धर्म के श्रद्धालु मौजूद रहे कार्यक्रम में शामिल हुए विद्वानों ने भगवान बुद्ध के शांति के संदेश को जीवन में आत्मसात किए जाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, महाबोधी सोसायटी श्रीलंका के प्रमुख वानगल उपतिस्स नायक थेरो तथा अधिकारी भी साथ रहे।