Let’s travel together.

विद्यार्थियों ने जानी कानूनी प्रावधानों की जानकारी एवं रन फॉर यूनिटी के लिए लगाई दौड़

0 67

सुरेंद्र जैन धरसीवां
शासकीय पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय धरसींवा, रायपुर (छ.ग.) के समाजशास्त्र विषय के विद्यार्थियों एवं एन.एस.एस. के स्वये सेवकों ने पुलिस थाना धरसींवा का शैक्षणिक भ्रमण किया एवं पुलिस व्यवस्था तथा थाने के कार्य प्रणाली से परिचित हुए। थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र दीवान जी के द्वारा विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक कानून, अपराध, घरेलू हिंसा, महिलाओं के विरूद्ध अपराध, नक्सलवाद, पैरोल एवं जेल के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी एवं थाने की गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा थ्प्त् के संबंध में विद्यार्थियों की जिज्ञासा अनुसार मार्गदर्शन किया गया। थाना प्रभारी द्वारा विद्यार्थियों को पुलिस सेवा के संबंध में कैरियर निर्माण किये जाने हेतु भी प्रोत्साहित कर मार्गदर्शन किया गयां।
साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय एकता हेतु शपथ लिया गया एवं रन फॉर यूनिटी के तहत थानी प्रभारी स्टाफ, प्रोफेसरों एवं विद्यार्थियों द्वारा दौड़ पूरा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ. रश्मि कुजूर एवं श्री राकेश पाल उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811