Let’s travel together.

बेगमगंज में सांसद खेल महोत्सव : खिलाड़ियों ने दिखाया दम

0 89

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

शा. डीडी महाविद्यालय के खेल मैदान पर सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।मैराथन दौड़ का शुभारंभ किए जाने के पूर्व एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उद्बोधन देते हुए उनकी हौसलाअफजाई की।
खेल महोत्सव को मात्र आयोजन नहीं बल्कि खेल प्रतिभाओं को खोजने का एक सशक्त माध्यम बताते हुए एसडीओपी श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए अच्छी शुरुआत करने की प्रशंसा की।

उन्होंने कहाकि खेल जीवन शैली ओर संस्कार का माध्यम है जो सामाजिक समरसता के साथ स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है। खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का काम खेल विभाग करेगा।
मैराथन दौड़ में खिलाड़ियों के साथ खेल समन्वयक शुभाष रैकवार , थानाप्रभारी राजीव उइके , रेंजर अरविंद अहिरवार एवं वनकर्मियों , स्कूली स्टूडेंट्स , महाविद्यालीन स्टॉफ , नगर रक्षा समिति सदस्यों सहित बड़ी संख्या में नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से आए खेल प्रेमियों ने भाग लिया।
फोटो – बेगमगंज में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करते हुए एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चोरी की वारदात नाकाम करने वाले चार पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने दिए दो – दो हजार के इनाम     |     राहगीर से मारपीट व सिर पर बीयर फोड़ने के आरोप में दो पुलिसकर्मी समेत छह पर मामला दर्ज     |     खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन-परिवहन में 3 डम्पर-2 ट्रैक्टर जब्त     |     राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811