Let’s travel together.

अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार

0 134

झूमरी तलैया में भक्ति भाव से मनाया अक्षय तृतीया

    सुरेंद्र जैन धरसीवा

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री श्री 1008 आदि तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव आदिनाथ भगवान का एक वर्ष पूर्ण होने पर राजा श्रेयांश ने इक्षु रस का आहार दान देकर अक्षय पुण्य प्राप्त किया तब से जैन धर्म अनुसार दान की परंपरा के साथ अक्षय तृतीया महापर्व मनाया जाता है।

झुमरीतिलैया के श्री दिगंबर जैन समाज के नेतृत्व में परम पूज्य मुनि श्री 108 धर्मसागर जी महाराज ओर मुनि श्री 108 भाव सागर जी मुनीराज के सानिध्य में अक्षय तृतीया महापर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया जिसमें आज प्रातः देवाधिदेव 1008 आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर भव्य महामस्तकाभिषेक एवं मुनि श्री के मुखारबिंद से बृहद शांति धारा के साथ अक्षय तृतीया महापर्व की संगीतमय पूजन सुबोध-आशा जैन गंगवाल के द्वारा किया गया इसके पश्चात मुनि श्री कहा कि अक्षय तृतीया जैन धर्मावलम्बियों का महान धार्मिक पर्व है। इस दिन हज़ारों वर्ष पहले जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव भगवान ने एक वर्ष की पूर्ण तपस्या करने के पश्चात इक्षु (गन्ने) रस से आहार किया था। राजा श्रेयांस ने भगवान आदिनाथ को आहारदान देकर अक्षय पुण्य प्राप्त किया था, अतः यह तिथि अक्षय तृतीया के रूप में मानी जाती है।जीवन का वास्तविक उद्देश्य बाहरी सुखों की प्राप्ति नहीं, बल्कि आत्मा की शांति और शुद्धि है

अक्षय तृतीया का यह संदेश अत्यंत स्पष्ट है कि त्याग, तप, संयम और सम्यक आचरण ही आत्मोन्नति के वास्तविक साधन ओर दान हैं। भगवान ऋषभदेव का आदर्श जीवन और राजा श्रेयांस की सम्यक भावना यह दर्शाती है कि जब ज्ञान, श्रद्धा और आचरण का समन्वय होता है, तभी धर्म का वास्तविक स्वरूप प्रकट होता है। यही इस पावन तिथि का शाश्वत और अक्षय संदेश है, जो प्रत्येक युग में समान रूप से प्रासंगिक और प्रेरणादायक बना रहेगा।

आज आचार्य विद्यासागर जैन पाठशाला के बच्चों ओर समाज के लोगो के द्वारा मुनि श्री को नवधा भक्ति के साथ आहार दिया और बच्चों ने कई नियम भी लिया ।मुनि श्री ने पाठशाला के बच्चों को विशेष आशीर्वाद दिया,साथ ही आज जैन समाज द्वारा पूरे नगर की जनता को गन्ने का रस का वितरण किया गया।जिसका संयोजक मुकेश जैन अजमेरा,आनंद जैन पांड्या ने बताया कि सभी श्रावक गण को भगवान के आहार की खुशी में इक्षुरस वितरण किया गया है।

जो अपने आप मे एक अलग और अनूठा हुआ कार्यक्रम 

साथ ही जीव दया का ध्यान रखते हुवे गो माता को भी चोकड़ ओर खीरा गाय को खिलाया गया।इन सभी कार्यक्रम में सहयोग देने वाले प्रदीप जैन छाबड़ा,निर्मल जैन छाबड़ा,शेफाली जैन कासलीवाल, शानू-नैनी जैन सेठी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी,सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, बिनोद जैन अजमेरा,दिलीप जैन बाकलीवाल, राजीव जैन छाबड़ा,पीयूष जैन कासलीवाल,संजय जैन गंगवाल,प्रिया जैन पांड्या ने दिया।मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811