भोपाल।भारतीय किसान संघ भोपाल संभाग की बैठक संभागीय अध्यक्ष बिसन सिंह बघेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में पूरी संभाग की कार्यकारिणी उपस्थित रही।प्रान्त संगठन भरत जी पटेल द्वारा कार्यकर्ताओ से चर्चा कर विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया।बैठक में विभिन्न आयामों के लिए संभाग के प्रभारी नियुक्त किए गए।इस बैठक में दो नवीन दायित्वों की घोषणा भी की गई ।

मनोज सक्सेना भोपाल से संभागीय प्रचार प्रमुख एवं अरविंद पटेल भोपाल से नगर प्रचार प्रमुख का दायित्व का निर्वहन करेंगे। संभागीय अध्यक्ष द्वारा नवीन दायित्व की घोषणा एवं तिलक लगा कर स्वागत किया गया। बैठक में प्रान्त प्रचार प्रमुख राहुल जी धूत भी उपस्थित रहे। संभाग से वेदप्रकाश दांगी, गोविंद ठाकुर, भगवान सिंह,भीमसिंह सिंह ठाकुर, दीपक शर्मा, केशर सिंह , राघवेन्द्र रावत,जीवन सिंह परमार(कक्कू जी) उपस्थित रहे।