Let’s travel together.

सीएम डा.मोहन यादव ने अपने निवास पर मनाया भाई दूज

0 214

सी के पारे भोपाल

सीएम डा.मोहन यादव ने अपने निवास पर मनाया भाई दूज श्रीमती संदीपा पारे एवं उनकी टीम द्वारा अपनी गायिका एवं कला का किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री द्वारा डॉ मोहन यादव ने भाई दूज के अवसर पर लाड़ली बहनों के साथ मिलन कार्यक्रम आयोजित किया,जहां उन्होंने लाडली बहना योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली राशि रुपए 1250 को बढ़ाकर रुपए 1500 करने की घोषणा की। इस अवसर उन्होंने रुपए ढाई सौ का भाई दूज शगुन ट्रांसफर किया और घोषणा की नवंबर से यह बड़ी हुई राशि रुपए 1500 रुपए हर महीने बहनों के खातों में भेजी जाएगी।

इस कार्यक्रम में बहनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपने भोपाल स्थित निवास पर भाई दूज के अवसर पर लाडली बहनों के लिए एक विशेष मिलन समारोह का आयोजन किया।उन्होंने लाड़ली बहना योजना को 1250 से बढ़कर ₹1500 प्रति माह की घोषणा की। जो अगले माह से लागू होगी। मुख्यमंत्री ने भाई बहनों के रिश्ते को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया और कहा कि यह पर्व स्नेह, जिम्मेदारी और सामाजिक सोहाद़ को बढ़ता है।

लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर और लोक संगीत श्रीमती संदीपा दिनेश पारे और उनकी टीम द्वारा अपनी गायिका एवं कलां का प्रदर्शन किया एवं सभी लाड़ली बहनों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। श्रीमती संदीपा पारे ने अपनी गायिका के माध्यम से देश -विदेश में अपना परचम लहराया। अंत में मुख्यमंत्री द्वारा श्रीमती संदीपा पारे और सभी लाड़ली बहनों की बहुत सराहना की एवं सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811